बिलासपुर में अंतर्राज्यीय डीजल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, 200 लीटर चोरी का डीजल और 2 स्कॉर्पियो जब्त

Social Activity BSP


बिलासपुर (समय संदर्भ इंडिया)। जिले के कोनी थाना पुलिस ने ट्रेलर वाहनों से डीजल चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 200 लीटर चोरी का डीजल, दो स्कॉर्पियो वाहन तथा डीजल चोरी में इस्तेमाल होने वाले पाइप और लोहे की छड़ बरामद की है। मामले में गिरोह के तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को एक ट्रेलर मालिक ने थाना कोनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके ट्रेलर में रायपुर से सिंगरौली (मध्यप्रदेश) जाने के लिए लगभग 200 लीटर डीजल भरवाया गया था। रास्ते में चालक ने नेशनल हाईवे स्थित बाबी ढाबा, गतौरी के पास भोजन करने के लिए वाहन खड़ा किया। इसी दौरान अज्ञात चोर ट्रेलर की टंकी से करीब 150 लीटर डीजल चोरी कर फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (IPS) के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
जांच के दौरान 12 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो स्कॉर्पियो वाहनों में सवार कुछ लोग नेशनल हाईवे स्थित गतौरी के पास चोरी का डीजल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही तीन आरोपी फरार हो गए, जबकि शिवप्रसाद उर्फ छोटू लोनिया (32 वर्ष) निवासी अनूपपुर (मध्यप्रदेश) और भानु प्रसाद लोनिया (37 वर्ष) निवासी बिलासपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP-18 ZG-2645 और CG-10 BK-0938 से 200 लीटर चोरी का डीजल, डीजल निकालने में प्रयुक्त पाइप और लोहे की छड़ बरामद कर जब्त कर लिया। पूछताछ और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि फरार तीन आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक उमेश उपाध्याय, प्रधान आरक्षक रमेश पटनायक तथा आरक्षक भोपसिंह साहू, राकेश खांडेल और दुर्गेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post