Social Activity BSP
शिविर में सैकड़ों नागरिकों ने फुल बॉडी हेल्थ चेकअप, रक्त जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया। रक्तदान से पहले प्रत्येक रक्तदाता की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई और चिकित्सकों द्वारा पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने के बाद ही रक्तदान कराया गया। इस व्यवस्था ने रक्तदाताओं में विश्वास और संतोष का माहौल बनाया।
शिक्षा के प्रति भी किया जागरूक
स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ फाउंडेशन ने शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में भी सराहनीय पहल की। शिविर में पहुंचे बच्चों को कॉपी, किताबें और पेन वितरित किए गए तथा उन्हें नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया। संस्था ने कहा कि समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार शिक्षा है और हर बच्चे तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाना उनका उद्देश्य है।
रक्तवीरों और अतिथियों का हुआ सम्मान
रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, मीडिया कर्मियों और गणमान्य नागरिकों को भी स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
संस्थापक बोले— सेवा ही हमारा उद्देश्य
फाउंडेशन के संस्थापक अलीम अंसारी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य केवल रक्तदान नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, शिक्षा और मानव सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि अकलतरा में यह पहला आयोजन था, लेकिन जनता के अपार सहयोग ने भविष्य में इससे भी बड़े स्तर पर ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का विश्वास दिया है।
जसबीर सिंह चावला ने स्वयं किया रक्तदान
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण संस्था के संरक्षक जसबीर सिंह चावला रहे, जिन्होंने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। उनके इस कदम ने उपस्थित लोगों में रक्तदान के प्रति उत्साह बढ़ाया।
महिला रक्तदाता ने की रक्तदान की शुरुआत
शिविर की सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि रक्तदान की शुरुआत जीनत बानो ने की। पहली बार रक्तदान करने वाली जीनत ने कहा कि शुरुआत में उन्हें घबराहट थी, लेकिन रक्तदान के बाद जो आत्मसंतोष मिला, वह अविस्मरणीय है। उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील भी की।
चिकित्सकों और सहयोगी टीम ने निभाई अहम भूमिका
शिविर में डॉ. शगुफ्ता परवीन, डॉ. सतीश कौशिक और नईम खान ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया। वहीं आशीर्वाद ब्लड सेंटर की टीम ने सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से रक्तदान प्रक्रिया संपन्न कराई। वेलनेस कोच वर्षा रामटेके एवं मिलिंद खोबरागड़े ने रक्तदाताओं को पौष्टिक शेक उपलब्ध कराकर उनकी देखभाल की।
सभी के सहयोग से सफल हुआ आयोजन
कार्यक्रम संस्था के सक्रिय सदस्य तनवीर शादाब की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संरक्षक हाजी मोहम्मद इमरान सहित शब्बीर सिद्दीकी, हसन अली, मोहम्मद वसीम अंसारी, सज्जाद अंसारी, ताजुद्दीन अंसारी, कलीम अंसारी, मोहम्मद इमरान तथा सभी स्वयंसेवकों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन ने चिकित्सकों, रक्तदाताओं, प्रशासन, पुलिस, मीडिया और सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और मानव सेवा से जुड़े जनकल्याणकारी अभियान लगातार जारी रखने का संकल्प दोहराया।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
Click here 👆👆





















.jpeg)

