बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 49 नाइट्राजेपाम टैबलेट के साथ नशे का कारोबारी गिरफ्तार, नकदी भी जब्त

Social Activity BSP


बिलासपुर (Social Activity BSP)। बिलासपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 49 नग Nitrazepam Tablets के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नशीली दवाइयों की बिक्री से प्राप्त 760 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अरपा नदी स्थित पचरी घाट के पास एक युवक अवैध रूप से Nitrazepam Tablets की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्की उर्फ लकेश्वर यादव (20 वर्ष), निवासी पुराना हाईकोर्ट के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 49 नग Nitrazepam Tablets तथा बिक्री से प्राप्त 760 रुपये नकद बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया।

इस मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 433/2026 के तहत धारा 21(B), 22(B) एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।

बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post