स्वामी आत्मानंद स्कूल में पालकों का हंगामा, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की सुशांक मिश्रा ने सुनी समस्याएं

Social Activity BSP


बिलासपुर (Social Activity BSP)। बिलासपुर के तिलक नगर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में बुधवार को पालकों और छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर माहौल गर्म रहा। प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की सुशांक मिश्रा ने विद्यालय पहुंचकर पालकों, छात्रों एवं विद्यालय परिवार से मुलाकात की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना।

मुलाकात के दौरान पालकों ने द्वितीय अवसर परीक्षा (सेकंड चांस एग्जाम) से जुड़ी सूचनाओं में कथित असमंजस और कुछ शिक्षकों द्वारा छात्रों के साथ कथित भेदभाव किए जाने के आरोप लगाए। इन मुद्दों को लेकर पालकों में नाराज़गी देखने को मिली। आक्रोशित पालकों ने विद्यालय की प्राचार्य का घेराव कर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।



प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की सुशांक मिश्रा ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, समान अवसर और विद्यार्थियों के हित सर्वोपरि होने चाहिए। यदि किसी छात्र के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या भेदभाव हुआ है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि पालकों और विद्यार्थियों की जायज़ मांगों एवं समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद विद्यालय में कुछ समय तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। वहीं पालकों ने उम्मीद जताई कि उनकी शिकायतों पर जल्द कार्रवाई होगी और छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post