चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, 35 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Social Activity BSP


बिलासपुर (Social Activity BSP)।
जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकरभाठा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 35 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बरामद शराब की अनुमानित कीमत 7 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 08 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शेखर ध्रुव उर्फ विक्की (24 वर्ष), पिता गोवर्धन ध्रुव, निवासी रहंगी, थाना चकरभाठा अचानकपुर के सवरा मोहल्ला में नीम के पेड़ के नीचे प्लास्टिक के डिब्बों में महुआ शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

सूचना मिलते ही चकरभाठा थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 15-15 लीटर के दो पीले प्लास्टिक डिब्बे तथा 5 लीटर का एक सफेद प्लास्टिक डिब्बा, कुल 35 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी ने बरामद शराब को बिक्री के उद्देश्य से रखना स्वीकार किया। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।

चकरभाठा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा या अन्य किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post