सब्ज़ी बेचने गई महिला ने KISS देने से किया इंकार, नाराज़ ऑटो चालक ने की गला दबाकर हत्या; आरोपी राहुल गिरफ्तार

Social Activity BSP

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर ज़िले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम सोनवाही की रहने वाली सुरमिला राजवाड़े (37) की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी ऑटो चालक राहुल कुशवाहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती किस करने की कोशिश की, और विरोध करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना का विवरण
25 अक्टूबर को सुरमिला राजवाड़े सब्ज़ी बेचने के लिए अंबिकापुर गई थीं, लेकिन रात तक घर नहीं लौटीं। अगली सुबह उनका शव सोनवाही चौक के पास एक गड्ढे में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें मौत को हत्यात्मक बताया गया। इसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने विशेष टीम गठित की। एएसपी संतोष महतो और एसडीओपी अभिषेक पैंकरा के निर्देशन में पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में दर्जनों ऑटो चालकों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राहुल कुशवाहा (30) को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह महिला को घर छोड़ने के बहाने ऑटो में ले गया था। सोनवाही चौक के पास उसने महिला से किस करने की मांग की, विरोध करने पर उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गड्ढे में फेंक दिया।

सबूत बरामद
आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल ऑटो को जब्त कर लिया गया है।

जांच टीम
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रुपेश कुंतल, चौकी प्रभारी अरुण गुप्ता, सायबर सेल प्रभारी राकेश यादव, रामनिवास तिवारी, आनंद सिंह, विकास मिश्रा, शोभनाथ कुशवाहा, सुनील एक्का, मनोज सिरदार, इन्द्रजीत सिंह एवं महिला आरक्षक मालती शोभा एक्का शामिल रहे। पुलिस टीम के इस प्रयास की सराहना की जा रही है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद






Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post