रायगढ़ में रेत तस्करी पर बड़ी कार्रवाई — 12 वाहन जब्त, खनिज विभाग का सख्त एक्शन, लगातार मिल रही थी शिकायतें

 

Social Activity BSP

रायगढ़, 06 नवंबर (Social Activity BSP) — रायगढ़ जिले में अवैध रेत तस्करी के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभाग ने गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान 10 ट्रैक्टर और 2 हाईवा वाहनों को रेत से लदा हुआ पकड़ा गया। सभी वाहनों को बिना वैध दस्तावेजों के पाए जाने पर जब्त कर लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, जिले के कई रेत घाटों से अवैध उत्खनन और परिवहन लंबे समय से जारी था। ग्रामीणों और आम नागरिकों की शिकायत पर खनिज अमले ने 5 नवंबर को जांच शुरू की। टीम को ग्राम लेबड़ा क्षेत्र में अवैध परिवहन की सूचना मिली, जिसके बाद वहां दबिश दी गई।

जांच में 10 ट्रैक्टर रेत से भरे मिले। चालकों से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। खनिज विभाग ने तत्परता दिखाते हुए सभी ट्रैक्टर जब्त कर लिए। इनमें से 6 ट्रैक्टरों को भूपदेवपुर थाना परिसर और 4 ट्रैक्टरों को कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा कराया गया।

इसी दौरान अमलीभौना क्षेत्र में भी दो हाईवा वाहनों को रेत से भरा हुआ पाया गया। पूछताछ में इनके चालक भी कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। जिसके बाद दोनों हाईवा वाहनों को जब्त कर कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा कर दिया गया।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि—

“सभी वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2025 एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।”

इस कार्रवाई से अवैध रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अब अवैध खनन और परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

📍मुख्य बिंदु —

  • रायगढ़ में रेत तस्करी पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

  • 10 ट्रैक्टर और 2 हाईवा वाहन जब्त

  • दस्तावेज़ न होने पर सभी वाहन किए गए ज़ब्त

  • सभी चालकों-मालिकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

  • लगातार मिल रही शिकायतों के बाद चला अभियान



Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post