शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: गर्भवती होने पर फरार हुआ आरोपी, जमानत के बाद भी नहीं आया कोर्ट; पुलिस ने आखिरकार किया गिरफ्तार

Social Activity BSP


जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह को पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत में लिया और अदालत में पेश किया।

मामले की शुरुआत वर्ष 2022 में हुई, जब थाना तुमला क्षेत्र की 27 वर्षीय पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी शादी से मुकर गया और फरार हो गया।

इस गंभीर मामले में पुलिस ने धारा 366, 376(2)(N) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में आरोप सिद्ध होने पर उसी वर्ष आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

हालांकि, अदालत से जमानत मिलने के बाद आरोपी दोबारा फरार हो गया और बार-बार नोटिस देने के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी कर दिया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर और टेक्निकल टीम के सहयोग से पता चला कि आरोपी तपकरा क्षेत्र में छिपा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और अदालत के सामने पेश कर दिया।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post