बिलासपुर प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने सीएम विष्णुदेव साय से की मुलाकात, शपथ ग्रहण में मुख्य अतिथि बनने का आग्रह

Social Activity BSP



बिलासपुर – बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दिलीप यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार शाम न्यू सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष गोपीनाथ डे, सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष लोकेश वाघमारे, सह सचिव रमेश राजपूत और कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव शामिल थे।

मुलाकात के दौरान प्रेस क्लब प्रतिनिधियों ने सीएम साय को बताया कि नई कार्यकारिणी ने लगभग डेढ़ माह पहले पदभार संभाला है और इस समय प्रेस क्लब भवन का जीर्णोद्धार कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही भवन भव्य स्वरूप में तैयार हो जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने तथा नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाने का निवेदन किया। साथ ही उसी दिन प्रेस क्लब भवन के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण करने का आग्रह भी किया गया। प्रेस क्लब ने कहा कि इससे पत्रकारों और शासन-प्रशासन के बीच सकारात्मक संदेश जाएगा।

सीएम विष्णुदेव साय ने आग्रह स्वीकार करते हुए अपने निज सहायक दीपक अंधारे को कार्यक्रम का प्रस्ताव नोट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर जल्द राजधानी रायपुर आने की बात भी कही।

इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव, नगर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post