Social Activity BSP
बिलासपुर, 18 नवंबर 2025 — ग्राम पंचायत कोड़गापुरी के बरदुलापारा क्षेत्र में लंबे समय से फैल रहे अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार को रोकने की मांग ग्रामीणों ने तेज कर दी है। इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीणों का एक दल सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और एक ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि कोड़गापुरी–गिरधौना रोड स्थित बरदुलापारा इलाके में अवैध शराब बिक्री पर नियंत्रण न होने से क्षेत्र में सामाजिक माहौल लगातार बिगड़ रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि यहां एक वैध शराब दुकान खोली जाए, तो अनियमित व गैरकानूनी बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है और प्रशासनिक नियंत्रण भी बेहतर तरीके से स्थापित हो सकेगा।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन शीघ्र ही इस दिशा में उचित निर्णय लेकर क्षेत्र में व्याप्त अवैध कारोबार पर लगाम लगाएगा।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद





.jpeg)

