अभनपुर स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी ऑपरेशन अधूरा छोड़ने का आरोप; परिजनों का घेराव, भारी हंगामा, पुलिस पहुंची मौके पर

Social Activity BSP



अभनपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। एक महिला के नसबंदी ऑपरेशन को कथित रूप से अधूरा छोड़कर डॉक्टर द्वारा उसे घर भेज देने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की और डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभनपुर की एक महिला नसबंदी ऑपरेशन कराने आई थी। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने प्रक्रिया अधूरी छोड़ दी और सिलाई कर महिला को घर भेज दिया। जब महिला ने इस बारे में पूछा तो डॉक्टर ने उसे बताया कि ऑपरेशन पूरा नहीं हुआ है, लेकिन इसके बावजूद उसे अस्पताल से रवाना कर दिया गया।

घर पहुंचने के बाद महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों में नाराज़गी फैल गई। आक्रोशित परिवार के सदस्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया।

परिजनों ने बीएमओ को ज्ञापन सौंपकर डॉक्टर की लापरवाही की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post