स्कॉर्पियो में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार – एक फरार, वाहन जब्त

Social Activity BSP



बैतूल (Social Activity BSP): मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आमला थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग से स्कॉर्पियो वाहन में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम

बैतूल पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के अनुसार, 31 अक्टूबर की शाम पीड़िता स्कूल से छुट्टी के बाद अपनी सहेलियों के साथ नेहरू पार्क घूमने गई थी। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और घर छोड़ने का झांसा देकर नाबालिग को अपनी स्कॉर्पियो में बैठा लिया।

वाहन को सुनसान इलाके कमानी पुलिया की ओर ले जाया गया, जहां दो युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया, जबकि चालक ने बालिका के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद तीनों ने पीड़िता को धमकाते हुए रात करीब 8:30 बजे आमला रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दिया।

इस तरह हुआ खुलासा

1 नवंबर को जीआरपी आमला ने जब इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस की पूछताछ में दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया कि इन पर पहले से मारपीट और गाली-गलौज के मामले दर्ज हैं।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि नाबालिग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post