कोरबा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत — खाना खाकर सोने गया था शिवलाल, सुबह कमरे में मिला मृत शरीर

Social Activity BSP

कोरबा (Social Activity BSP)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है। करतला थाना क्षेत्र के रवानाडांड गांव में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवलाल के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम शिवलाल रोज की तरह मजदूरी का काम खत्म कर घर लौटा। कुछ देर आराम करने के बाद वह भैंसमा बाजार घूमने गया था। रात को वापस लौटकर खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया।


सुबह देर तक नहीं निकला बाहर, दरवाजा खोलते ही फैली सनसनी

अगली सुबह जब शिवलाल काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने दरवाजा खोला, जहां शिवलाल अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन तुरंत उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


न बीमारी, न विवाद — परिवार भी हैरान

मृतक के बड़े भाई सुंदरलाल ने बताया कि शिवलाल रोजी-मजदूरी कर परिवार की आर्थिक मदद करता था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही वह किसी बीमारी से पीड़ित था। परिवारजन उसकी अचानक हुई मौत से सदमे में हैं।


पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा।


स्थानीय ग्रामीणों और परिवार के लिए यह घटना रहस्य बन गई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post