राशन सामग्री के बीच बैठा दिखा अनोखा काले-सफेद रंग का सांप, घरवालों ने कहा — ऐसा सांप पहली बार देखा

Social Activity BSP


कोरबा :
कोरबा जिला सच मायने में जैव विविधता से परिपूर्ण है। यहां अक्सर दुर्लभ जीव-जंतु और सांप देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक अनोखा मामला मानिकपुर क्षेत्र के जे.पी. कॉलोनी में सामने आया, जहां राशन सामग्री के बीच एक काले-सफेद रंग का सांप दिखाई दिया।

जानकारी के अनुसार, पूर्व पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि सुशील गर्ग ने वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दी कि वार्ड के एक घर में अजीबो-गरीब सांप दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही टीम रात करीब 9:30 बजे जे.पी. कॉलोनी निवासी दया शंकर मिश्रा के घर पहुंची, जहां राशन सामग्री के बीच Forsten’s Cat Snake (स्थानीय भाषा में बिल्ली सांप या चिंगराज) छिपा हुआ मिला।

रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक उस सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर थैले में रखा और बाद में उसे जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। बताया गया कि यह सांप हल्का जहरीला होता है, लेकिन इंसानों के लिए खतरनाक नहीं है।

स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली जब रेस्क्यू टीम ने सांप को सुरक्षित बाहर निकाला और उसके बारे में जानकारी दी।

रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने जिलेवासियों से अपील की है कि अगर कहीं भी सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं, बल्कि धैर्यपूर्वक सूचना दें। साथ ही यदि किसी को सर्पदंश हो जाए, तो तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे और रेस्क्यू टीम को भी सूचित करें ताकि समय रहते मदद पहुंचाई जा सके।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद









Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post