OMG! ‘दुल्हन’ के नाम पर बिछाया जाल — पति-पत्नी और मां ने रचाई ठगी की कहानी, पुलिस ने किया गिरफ्तार!

 

Social Activity BSP

सोनभद्र, 07 नवंबर:
प्यार और भरोसे की आड़ में ठगी का एक सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति और मां के साथ मिलकर शादी का झांसा देकर राजस्थान के एक युवक से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात ठग लिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला राजस्थान के जालोर जिले के रहने वाले रमेश कुमार से जुड़ा है। रमेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी मुलाकात रानी कुमारी नाम की महिला से हुई थी, जिसने उससे शादी का प्रस्ताव रखा था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच भरोसा बढ़ा, और रानी ने शादी की तैयारियों के नाम पर रमेश से नकद और गहने ले लिए।

लेकिन कहानी ने अचानक करवट ली — शादी से पहले ही रानी कुमारी अपने पति रवि रंजन मौर्य (26) और मां माया देवी (50) के साथ फरार हो गई। जब रमेश ने संपर्क करने की कोशिश की तो उसका कोई जवाब नहीं मिला। ठगा हुआ रमेश आखिरकार पुलिस के दरवाजे पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय मुखबिरों की मदद से तीनों आरोपियों को रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने जुर्म कबूल किया। पुलिस ने उनके पास से ₹9,500 नकद, एक मंगलसूत्र, पायल और अन्य जेवरात बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह शादी का लालच देकर लोगों से ठगी करता था। आरोपियों की योजना बाकी गहनों को बेचने की थी। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इन लोगों ने इसी तरीके से और लोगों को भी अपना शिकार बनाया है।

👉 पुलिस की सख्त कार्रवाई ने खुलासा किया कि ‘दुल्हन’ का वादा दरअसल ठगी का जाल था — जिसमें फंसे तो निकलना मुश्किल!




Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post