भगवान नारायण हॉस्पिटल पर रायपुर नगर निगम जोन 8 की सख्त कार्रवाई, 10 हजार रुपये का जुर्माना, नोटिस जारी
bySheikh Sarfaraz Ahamad
-
0
रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 द्वारा कबीर नगर स्थित भगवान नारायण हॉस्पिटल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में की गई, जिसमें कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन एवं स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा की उपस्थिति रही।
निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल द्वारा मेडिकल वेस्ट को जनरल सूखा-गीला कचरे के साथ ब्लैक पॉलीथिन में देने का मामला सामने आया। यह ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम जोन 8 ने हॉस्पिटल संचालक को तत्काल नोटिस जारी करते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
₹ 2̶̶4̶9̶9 - 575
WhatsApp पर देखेंनोटिस में हॉस्पिटल से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट के उचित निपटान की स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में नियमों का पालन नहीं करने पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के अंतर्गत नियमानुसार और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम जोन 8 की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना और मेडिकल वेस्ट प्रबंधन के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद