Social Activity BSP
रायपुर, 20 दिसंबर (Social Activity BSP)।
प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की कामना के साथ शनिवार को सूफी संत हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के 814वें उर्स मुबारक के अवसर पर अजमेर शरीफ दरगाह के लिए अकीदत की चादर रवाना की गई।
इस पावन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने चादर को रवाना करते हुए देश व प्रदेश में शांति, सद्भाव और समृद्धि की दुआ की। उन्होंने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज़ की दरगाह सदियों से इंसानियत, मोहब्बत और आपसी एकता का पैग़ाम देती आ रही है, जो आज के दौर में और भी प्रासंगिक है।
दीपक बैज ने कहा कि सूफी संतों की शिक्षाएं समाज को जोड़ने और नफ़रत को समाप्त करने का कार्य करती हैं। ख्वाजा साहब की दरगाह पर हर मज़हब और तबके के लोग आस्था के साथ सिर झुकाते हैं।
जानकारी दी गई कि 26 दिसंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचकर चादर पेश करेंगे तथा देश-प्रदेश की खुशहाली और अमन के लिए विशेष दुआ करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शर्मा, पीसीसी महामंत्री सकलैन कामदार, पूर्व पार्षद जीतू भारती, प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष वहीदुद्दीन सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद





.jpeg)

