हिजाब सम्मान और महिला गरिमा के मुद्दे पर TNRAT ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की मांग

Social Activity BSP

बिलासपुर | 19 दिसंबर 2025 (Social Activity BSP)

महिला सम्मान, धार्मिक आस्था और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा को लेकर आज Tehfuz-e-Namus-e-Risalat Action Trust (TNRAT) की ओर से जिला प्रशासन को एक शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन आज जुमे की नमाज़ के बाद दोपहर 2:30 बजे बिलासपुर कलेक्टर साहब को सौंपा गया।



ज्ञापन सौंपे जाने से पूर्व TNRAT की एक अहम बैठक जिला अध्यक्ष जनाब शेख़ सफ़ीक़ अहमद साहब के कार्यालय में आयोजित की गई थी। बैठक में ट्रस्ट के सभी ज़िम्मेदार पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में हाल ही में सामने आए उस प्रकरण पर गंभीर चर्चा की गई, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री श्रीमान नीतीश कुमार द्वारा एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम महिला के हिजाब के साथ असंवेदनशील व्यवहार किए जाने का आरोप सामने आया है

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने इस घटना को महिला गरिमा, धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताया। पदाधिकारियों का कहना था कि हिजाब केवल एक परिधान नहीं, बल्कि मुस्लिम महिला की आस्था, सम्मान, गरिमा और पहचान का प्रतीक है, और किसी भी सार्वजनिक या संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति से संवेदनशील, मर्यादित और जिम्मेदार आचरण की अपेक्षा की जाती है।

Melbon i20 Ultra Max, Combo Smartwatch With 1 Earbuds And 7 Multicolor Strap Smartwatch (Multicolor Strap, For Regular Wear)

₹ 4̶5̶0̶0 - 2199

WhatsApp पर देखें

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस मामले में प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए न्यायोचित कार्रवाई एवं सार्वजनिक रूप से माफी की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसी निर्णय के तहत आज पुलिस ग्राउंड मैदान से कलेक्टर कार्यालय, बिलासपुर तक शांतिपूर्ण रूप से पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान शांति, अनुशासन और कानून-व्यवस्था का पूर्ण रूप से पालन किया गया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बिलासपुर जिला अध्यक्ष जनाब शेख़ सफ़ीक़ अहमद, जिला उपाध्यक्ष जनाब मुख़्तार अहमद ख़ान, जिला मीडिया प्रभारी जनाब शेख़ सरफ़राज़ अहमद, प्रदेश मंडल अध्यक्ष जनाब इमरान ख़ान, जिला मुख्य सलाहकार नासिर ख़ान, तथा जनाब अलीम भाई, जनाब कलीम भाई, जनाब यहिया ख़ान, जनाब सोहेल भाई, जनाब हसन भाई, जनाब जुबैर भाई, जनाब रईस भाई सहित TNRAT के अन्य ज़िम्मेदार पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से यह मांग की गई कि इस पूरे मामले को संवेदनशीलता के साथ गंभीरता से संज्ञान में लिया जाए, महिला सम्मान और धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए तथा समाज में आपसी सम्मान और सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Tehfuz-e-Namus-e-Risalat Action Trust (TNRAT) ने स्पष्ट किया कि संगठन आगे भी शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों से महिला सम्मान, धार्मिक स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय की आवाज़ उठाता रहेगा।



Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post