Social Activity BSP
बिलासपुर | 18 दिसंबर 2025
आज Tehfuz-e-Namus-e-Risalat Action Trust (TNRAT) की एक अहम बैठक जिला अध्यक्ष शेख़ सफ़ीक़ अहमद साहब के कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में ट्रस्ट के सभी ज़िम्मेदार पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम महिला का हिजाब खींचने जैसी घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की गई, जिसे उपस्थित पदाधिकारियों ने निंदनीय, असंवेदनशील एवं महिला सम्मान के विरुद्ध बताया। बैठक में इस बात पर विशेष चर्चा की गई कि हिजाब केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि महिला की आस्था, सम्मान, गरिमा और पर्दे का प्रतीक है, और किसी भी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति से इस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा नहीं की जा सकती।
सभी पदाधिकारियों की रायशुमारी के बाद यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस घटना के विरोध में तथा सार्वजनिक रूप से माफी की मांग को लेकर कल दिनांक 19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को जुमे की नमाज़ के बाद दोपहर 2:30 बजे एक शांतिपूर्ण ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा।
यह ज्ञापन पुलिस ग्राउंड मैदान से कलेक्टर कार्यालय, बिलासपुर तक शांतिपूर्ण रूप से जाकर सौंपा जाएगा। ट्रस्ट की ओर से सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनुशासन, शांति और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
Tehfuz-e-Namus-e-Risalat Action Trust ने स्पष्ट किया कि यह पहल महिला सम्मान, धार्मिक स्वतंत्रता और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए की जा रही है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
Click here 👆👆
Tags
Bilaspur News
Breaking
breaking news
BreakingNews
CG Breaking News
CG News
CGNews
Chhattisgarh News
india news





.jpeg)

