तिरुपति जा रही टूरिस्ट बस पेड़ से टकराई, युवक की मौत ड्राइवर समेत 3 घायल, बस में सवार थे 30–40 यात्री

Social Activity BSP



जगदलपुर–रायपुर, 18 दिसंबर (Social Activity BSP)।
जगदलपुर–रायपुर नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तिरुपति दर्शन के लिए जा रही एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस चालक समेत 3 यात्री घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट बस दुर्ग से तिरुपति के लिए रवाना हुई थी। बस में दुर्ग और रायपुर के दर्शनार्थी सवार थे, जिनमें रायपुर के यात्रियों की संख्या अधिक बताई जा रही है। बस में करीब 30 से 40 यात्री मौजूद थे। हादसा भानपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागांव के पास सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुआ।

बताया जा रहा है कि बस अचानक अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे से नीचे उतर गई और एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सहायक के रूप में कार्यरत तारकेश्वर साहू (18 वर्ष), निवासी राजनांदगांव जिला, की मौके पर ही मौत हो गई।




हादसे के बाद अन्य यात्रियों ने बस की खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जगदलपुर रेफर किया गया।

वहीं, सभी सुरक्षित यात्रियों को पुलिस वाहन से भानपुरी थाना लाया गया है, जहां आगे की व्यवस्था होने तक उनके ठहरने का इंतजाम किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post