रायपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: गैस सिलेंडर चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 13 सिलेंडर जब्त

Social Activity BSP

रायपुर/आरंग, 28 जनवरी (Social Activity BSP)।
थाना आरंग पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। रिपोर्ट दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 13 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना आरंग, जिला रायपुर में अपराध क्रमांक 53/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रार्थी राजकुमार टंडन ने 27 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम गुल्लू बस स्टैंड में स्थित उनका राजहंस च्वाइस सेंटर है, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाता है।

प्रार्थी ने बताया कि 20 जनवरी 2026 को वह दुकान बंद कर निजी कार्य से आरंग गए थे। दुकान के सामने 6 भरे हुए और 7 खाली गैस सिलेंडर रखे गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि एचपी कंपनी के 4 भरे हुए गैस सिलेंडर चोरी हो चुके हैं

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति अपने साथी के साथ नीले रंग की एक्टिवा में गैस सिलेंडर ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके आधार पर थाना आरंग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार साहू के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान एक्टिवा वाहन और आरोपी की गतिविधियां थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्र में पाई गईं। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी कन्हैयालाल राजपाल सिंधी, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी मुकेश कुकरेजा के साथ मिलकर ग्राम गुल्लू बस स्टैंड से 4 गैस सिलेंडर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी किए गए सिलेंडर उसने विकास कुमार गुप्ता, निवासी गुढ़ियारी रायपुर की बर्तन दुकान में बेच दिए थे।

पुलिस ने विकास कुमार गुप्ता की दुकान से कुल 11 खाली गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। आगे की पूछताछ में आरोपी कन्हैयालाल ने कबूल किया कि उसने दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच महासमुंद, बसना, अभनपुर और रायपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से इंडेन, एचपी और भारत गैस कंपनी के कई सिलेंडर चोरी किए हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कन्हैयालाल राजपाल सिंधी के खिलाफ रायपुर जिले के पुरानी बस्ती, टिकरापारा और देवेंद्र नगर थाना क्षेत्रों में पहले से भी चोरी के मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में

  • कन्हैयालाल राजपाल सिंधी, पिता लालचंद, उम्र 48 वर्ष, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर

  • विकास कुमार गुप्ता, पिता संजय गुप्ता, उम्र 23 वर्ष, निवासी गुढ़ियारी, रायपुर

शामिल हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post