Social Activity BSP
रायपुर, 29 जनवरी।
छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने वाले सिरपुर महोत्सव का आयोजन आगामी 1 से 3 फरवरी तक महासमुंद जिले के ऐतिहासिक स्थल सिरपुर में किया जाएगा।
इसी क्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रालय स्थित महानदी भवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उन्हें सिरपुर महोत्सव में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सिरपुर महोत्सव छत्तीसगढ़ की प्राचीन सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक विरासत के संरक्षण और प्रचार-प्रसार का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यह महोत्सव प्रदेश की समृद्ध परंपराओं को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।
मुख्यमंत्री ने सिरपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से पर्यटन को बढ़ावा मिलता है और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार व आजीविका के नए अवसर सृजित होते हैं। उन्होंने सिरपुर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को अग्रिम शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार, सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धम्मशील गणवीर तथा श्री धर्मेंद्र महोबिया भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद





.jpeg)

