Social Activity BSP
बिलासपुर, 24 जनवरी (वेदांत समाचार)।
साल 2026 की शुरुआत के साथ ही बिलासपुर जिले के लिए स्थानीय अवकाशों की घोषणा कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2026 में तीन प्रमुख अवसरों पर जिले में स्थानीय छुट्टी रहेगी।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि हरछठ पर्व के अवसर पर 2 सितंबर 2026 (बुधवार) को जिले में अवकाश रहेगा। इसके अलावा दशहरा के महाअष्टमी पर्व पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
वहीं भाई दूज पर्व के दिन 11 नवंबर 2026 (बुधवार) को भी बिलासपुर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।
प्रशासन के अनुसार, यह अवकाश जिले के शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में लागू होगा। स्थानीय अवकाश की इस सूची से कर्मचारियों और आम नागरिकों को पहले से अपनी योजनाएं बनाने में सुविधा मिलेगी।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
Click here 👆👆
Tags
2026 holidays
Bhai Dooj holiday
Bilaspur holiday
Bilaspur News
CG News
Chhath Har Chhath
Chhattisgarh local holiday
district collector order
Dussehra Mahashtami






.jpeg)

