बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान, सड़कों पर उतरे डीएम-एसपी…

Social Activity BSP

संभल, 05 जनवरी (Social Activity BSP)।
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार तड़के एक बड़ा और सख्त अभियान चलाया। सुबह करीब 4 बजे जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम सड़कों पर उतरी और व्यापक कार्रवाई की।

यह औचक अभियान थाना रायसत्ती और नखासा क्षेत्र में चलाया गया, जहां लंबे समय से बिजली चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। तड़के शुरू हुई इस कार्रवाई में भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अमला तैनात रहा। अचानक हुई छापेमारी से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने संदिग्ध स्थानों पर छापे मारकर अवैध बिजली कनेक्शनों की गहन जांच की।

जांच के दौरान कई स्थानों पर नियमों के विरुद्ध लगाए गए अवैध कनेक्शन पाए गए। इन मामलों की जानकारी संबंधित बिजली विभाग को देते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सात थानों की पुलिस के साथ पीएसी और आरपीएफ बल भी मुस्तैद रहा।

Melbon i20 Ultra Max Combo Smartwatch

4500 2199

WhatsApp पर देखें

मौके पर एडीएम प्रदीप वर्मा, एएसपी (उत्तरी) कुलदीप सिंह, एसडीएम रामानुज, सीओ असमोली कुलदीप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, डिप्टी कलेक्टर निधि पटेल, तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन ने दो टूक चेतावनी दी कि बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह के औचक अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले 13 दिसंबर को भी प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बिजली चोरी का बड़ा नेटवर्क सामने आया था। उस दौरान छतों पर फैले कटिया कनेक्शन, धार्मिक स्थलों पर अवैध बिजली सप्लाई और एक छत के ऊपर से अवैध बिजली घर बनाकर 250 से 300 घरों को सप्लाई दिए जाने का खुलासा हुआ था। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।



Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post