Social Activity BSP
कोरबा, 31 जनवरी 2026।
नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कोरबा जिले की जीवनरेखा हसदेव नदी, उसकी सहायक नदियों एवं अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को लेकर लगातार जन-जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में समिति द्वारा प्रत्येक माह पूर्णिमा तिथि को हसदेव आरती का आयोजन किया जाता है।
समिति के इस पावन अभियान के अंतर्गत माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 1 फरवरी 2026, रविवार को सायं 5 बजे कोरबा स्थित माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर हसदेव आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य यजमान के रूप में नारायण कुर्रे (जिलाध्यक्ष, सतनामी कल्याण समिति, कोरबा) उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट यजमानों में
दिलीप साहू (डायरेक्टर, न्यू एरा प्रोगेसिव स्कूल, कोरबा),
अयोध्या प्रसाद सोनी (जिलाध्यक्ष, कनौजिया स्वर्णकार समाज, कोरबा),
सतविंदर सिंह सिंधु (उपाध्यक्ष, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा) तथा
मेदनी प्रसाद मिश्रा (प्रशिक्षक, आर्ट ऑफ लिविंग, कोरबा) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
नमामि हसदेव सेवा समिति ने कोरबा जिले के समस्त श्रद्धालुओं, नागरिकों एवं पर्यावरण प्रेमियों से सपरिवार उपस्थित होकर हसदेव आरती में सहभागिता करने तथा इस पुण्य एवं जनहितकारी अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद





.jpeg)

