रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर भीषण हादसा: कार-हाइवा टकराव, ड्राइवर घायल

Social Activity BSP

जगदलपुर-रायपुर, 23 जनवरी (Social Activity BSP):
जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे 30 पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गई और फिर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार से टकराने से हादसा हो गया। घटना जगदलपुर और बस्तर के बीच हुई।

हादसा इतना गंभीर था कि कार का इंजन तक टूटकर सड़क पर गिर गया, जबकि कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार का ड्राइवर हल्की चोटों के साथ बच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार बस्तर की तरफ से जगदलपुर की ओर आ रही थी। टोल प्लाजा के नजदीक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गई। इसके बाद सामने से आ रही दूसरी कार से टक्कर हुई।

मौके पर तुरंत पुलिस टीम पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिससे सड़क की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।



Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post