Raipur News: प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों पर नगर निगम का शिकंजा, जोन-8 में 7 बड़े व्यावसायिक परिसर सील

Social Activity BSP

रायपुर, 04 जनवरी (Social Activity BSP)।
प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर रायपुर नगर निगम ने सख़्त रुख अपनाते हुए बड़े बकायादारों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेश पर जोन-8 के राजस्व विभाग ने कई वर्षों से टैक्स जमा नहीं करने वाले 7 बड़े बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों को सीलबंद कर दिया।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार संबंधित बकायादारों को पूर्व में डिमांड बिल, डिमांड नोटिस तथा अंतिम नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निर्धारित समयावधि में बकाया टैक्स जमा नहीं किया गया। इसके पश्चात राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीलबंदी की कार्रवाई की।

कार्रवाई के तहत वार्ड क्रमांक 70, रायपुरा स्थित पुष्प वाटिका मैरिज गार्डन को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। इस परिसर पर नगर निगम का 45 लाख 99 हजार 952 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया पाया गया। इसके अलावा जोन-8 अंतर्गत संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 एवं वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 में संचालित अन्य बकायादारों के परिसरों पर भी कार्रवाई की गई।

Melbon i20 Ultra Max Combo Smartwatch

4500 2199

WhatsApp पर देखें

जोन-8 में किए गए इस अभियान में कुल 7 बकायादारों पर 71 लाख 1 हजार 56 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया पाया गया। जिन परिसरों को सील किया गया, उनमें

  • पुष्प वाटिका मैरिज गार्डन – 45.99 लाख रुपये

  • प्रीतम सिंह – 5.23 लाख रुपये

  • अशोक कुमार, विजय कुमार एवं विनोद कुमार नवानी – 2.23 लाख रुपये

  • हरवंश सिंह, महेंद्र सिंह एवं सुरजीत कौर – 4.46 लाख रुपये

  • राहुल धारीवाल – 18.17 लाख रुपये

  • आदिल खान – 1.39 लाख रुपये

  • देवीलाल शर्मा – 10.10 लाख रुपये का बकाया शामिल है।

यह कार्रवाई उपायुक्त राजस्व जागृति साहू एवं जोन-8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के मार्गदर्शन में की गई। अभियान का नेतृत्व सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल ने किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक राजेश मिश्रा सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि टैक्स वसूली को लेकर आगे भी सख़्त और निरंतर अभियान जारी रहेगा। बकाया टैक्स जमा नहीं करने वाले अन्य बड़े बकायादारों के विरुद्ध भी नियमानुसार सीलबंदी एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में नगर निगम की टीम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गौरव गार्डन और मधुबन को प्रॉपर्टी टैक्स बकाया होने पर डिमांड बिल एवं नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं अंबुजा मॉल, डिकैथलॉन, श्रीराम बिजनेस पार्क, सफायर ग्रीन, राम वर्ल्ड, अमर मैरिज पैलेस, गोयल गोदाम एवं वाइन शॉप सहित कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई।

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि 100 प्रतिशत राजस्व वसूली नगर निगम का लक्ष्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी 10 जोनों को निर्देशित किया है कि बड़े बकायादारों को तत्काल डिमांड बिल एवं नोटिस जारी कर वसूली की प्रक्रिया तेज की जाए। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post