Social Activity BSP
बिलासपुर 25 फरवरी (Social Activity BSP)।
नगर पालिका निगम बिलासपुर के अंतर्गत आने वाले सभी पथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) के लिए आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। निगम द्वारा विकास भवन सहित शहर के सभी जोन कार्यालयों में ऋण योजना के तहत आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस योजना के तहत छोटे व्यवसायियों को चरणबद्ध तरीके से बिना किसी जटिल प्रक्रिया के ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। पात्र हितग्राहियों को प्रथम चरण में ₹15,000, द्वितीय चरण में ₹25,000 तथा तृतीय चरण में ₹50,000 तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना और छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
📌 आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के लिए निम्न दस्तावेज आवश्यक हैं:
-
एक पासपोर्ट साइज फोटो
-
बैंक पासबुक की छायाप्रति
-
आधार कार्ड
-
यूपीआई आईडी
निगम प्रशासन ने सभी पात्र पथ विक्रेताओं से अपील की है कि वे अपने निकटतम जोन कार्यालय या विकास भवन पहुंचकर समय पर आवेदन करें और योजना का लाभ उठाएं।
अधिकारियों के अनुसार यह योजना छोटे व्यवसायियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। आवेदन प्रक्रिया सरल रखी गई है ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद व्यापारी इसका लाभ ले सकें।
(विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित जोन कार्यालय से संपर्क करें।)
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद






.jpeg)

