इंस्टाग्राम ब्लैकमेलिंग से टूटी महिला, दो बच्चों की मां ने लगाई फांसी, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। सोशल मीडिया पर ब्लैकमेलिंग से मानसिक रूप से परेशान होकर दो बच्चों की मां ने आत्महत्या कर ली। यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने जांच के बाद महिला को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, लाखासार निवासी राधेश्याम यादव ने करीब 12 साल पहले रंजिता यादव से प्रेम विवाह किया था। दंपती के दो बच्चे हैं। 19 जनवरी की दोपहर करीब 3 बजे रंजिता ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

पुलिस जांच में सामने आया कि रंजिता की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से तखतपुर खैरी निवासी सौरभ विश्वास से हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि युवक ने दोनों की निजी तस्वीरें मोबाइल में रखकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और महिला से लगातार पैसे वसूलने लगा।

डर और सामाजिक बदनामी के भय से महिला अब तक करीब दो लाख रुपये आरोपी को दे चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी पैसों की मांग करता रहा। घटना वाले दिन भी आरोपी ने बैंक खाता और बारकोड भेजकर पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया था।

पति की शिकायत पर सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 108 के तहत आरोपी सौरभ विश्वास को गिरफ्तार कर लिया है।




Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post