38 साल की उम्र में मोहम्मद आरिफ निभा चुके हैं 60 बार रक्तदान, सैकड़ों जिंदगियों के बने सहारा

Social Activity BSP



बिलासपुर(Social Activity BSP)। केलाबाड़ी दुर्ग निवासी मोहम्मद आरिफ निभाना (38 वर्ष) ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अब तक 60 बार रक्तदान कर कई लोगों की जान बचाई है। आरिफ का कहना है कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता और यही उनके जीवन का उद्देश्य बन चुका है। उन्होंने पहली बार वर्ष 2012 में एक जरूरतमंद के लिए रक्तदान किया था, जिसके बाद से यह सिलसिला लगातार जारी है।

मोहम्मद आरिफ निभाना दुर्ग समाज मुस्लिम टोली बिरादरी के दुर्ग संभाग अध्यक्ष हैं। वे पिछले सात वर्षों से दुर्ग, भिलाई, रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर रहे हैं। हर वर्ष ईद मिलादुन्नबी और मुहर्रम के अवसर पर वे दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन भी करते हैं।

आरिफ अब तक 24 से 25 रक्तदान शिविर आयोजित कर चुके हैं, जिनमें लगभग 3200 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि कभी-कभी जरूरत पड़ने पर वे एक दिन में दो अलग-अलग मरीजों के लिए रक्तदान करने से भी पीछे नहीं हटे।

रक्तदान को लेकर उनका मानना है कि इससे न केवल जरूरतमंद की जान बचती है, बल्कि स्वयं रक्तदाता के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। आज मोहम्मद आरिफ निभाना युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं और समाज में सेवा का संदेश दे रहे हैं।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post