BREAKING NEWS: बिलासपुर जाते समय महिला तीन बच्चों समेत रहस्यमयी तरीके से लापता, 7 दिन से कोई सुराग नहीं

Social Activity BSP



बिलासपुर। कबीरधाम जिले के पांडातराई क्षेत्र से एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला करीब सात दिन पहले अपने मायके बिलासपुर के अशोकनगर जाने के लिए निकली थी, लेकिन अब तक वहां नहीं पहुंच पाई। घटना के बाद से परिजन चिंतित हैं और महिला व बच्चों की तलाश जारी है।

पांडातराई थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 निवासी बिसेन कार्निक पिता राजेन्द्र कार्निक (34 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी पुष्पनंदनी कार्निक (26 वर्ष) तीन बच्चों के साथ लापता है। पीड़ित पति के अनुसार, 2 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे उसकी पत्नी तबीयत खराब होने की बात कहकर बच्चों के इलाज के लिए बिलासपुर जाने की बात कहकर शारदा बस से रवाना हुई थी।

शाम करीब 6 बजे जब संपर्क करने का प्रयास किया गया तो पत्नी के दोनों मोबाइल नंबर बंद मिले। इसके बाद ससुराल पक्ष से संपर्क किया गया, लेकिन वहां भी महिला के नहीं पहुंचने की पुष्टि हुई। परिजनों ने देर रात तक रिश्तेदारों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

अगले दिन बस चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि महिला और तीनों बच्चों को बिलासपुर के महाराणा प्रताप चौक में उतारा गया था। इसके बाद से महिला और बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लापता महिला व बच्चों की तलाश जारी है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post