Social Activity BSP
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि मौसेरे भाई और उसके दोस्त ने घर के अंदर ही दोनों बहनों के साथ जबरन दुष्कर्म किया और बाद में शादी का झांसा देकर नकदी व जेवर लेकर फरार हो गए। मामला बिजौली थाना क्षेत्र के खेरिया मोदी गांव का है।
पीड़िता 22 वर्षीय विवाहिता मूल रूप से दतिया जिले की निवासी है, जिसकी शादी खेरिया मोदी गांव में हुई है। उसका पति पेंटर का काम करता है और फिलहाल अहमदाबाद में कार्यरत है। घर पर दो साल की बच्ची की देखभाल के लिए महिला अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बहन को साथ में रखती थी।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर 2025 को वह अपनी बहन के साथ शीतला माता मंदिर गई थी। मंदिर से लौटते समय मुरैना जिले के संजय नगर निवासी मौसेरा भाई धर्मेंद्र और उसका दोस्त अमन खान मिले, जो उनके साथ घर आ गए और रात में वहीं रुक गए। देर रात दोनों आरोपियों ने जबरन शादीशुदा महिला और उसकी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया।
अगली सुबह दोनों आरोपियों ने शादी का झांसा देकर बहनों को रेलवे स्टेशन ले जाया और टिकट व ठहरने की व्यवस्था के बहाने 40 हजार रुपये नकद और चांदी की पायल लेकर फरार हो गए। काफी देर इंतजार के बाद जब आरोपी वापस नहीं लौटे, तब बहनों को ठगी का एहसास हुआ।
घटना के बाद आरोपी ने पीड़िताओं को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा, जिस कारण दोनों चुप रहीं। बाद में परेशान होकर बहनों ने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद





.jpeg)

