‘एकाकी: फाइनल चैप्टर’ रिलीज, अनप्रिडिक्टेबल फिनाले से आशीष चंचलानी ने जीता दिल

Social Activity BSP


मुंबई। डिजिटल दुनिया के सुपरस्टार और करोड़ों फॉलोअर्स के चहेते क्रिएटर आशीष चंचलानी ने अपनी डायरेक्शनल डेब्यू वेब सीरीज़ एकाकी के फाइनल चैप्टर के साथ दर्शकों को रोमांच की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। ‘एकाकी चैप्टर 5: द कॉन्करर’ के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है।

हॉरर, कॉमेडी और थ्रिलर का दमदार संगम

अपने कॉमिक वीडियो के लिए मशहूर आशीष ने ‘एकाकी’ के जरिए एक बिल्कुल अलग और गंभीर अंदाज़ में खुद को पेश किया। इस सीरीज़ में हॉरर, कॉमेडी और थ्रिलर का ऐसा मिश्रण देखने को मिला, जिसने पहले एपिसोड से ही दर्शकों को बांधकर रखा। हर चैप्टर के साथ रहस्य गहराता गया और कहानी ने अप्रत्याशित मोड़ लेकर सस्पेंस को और तीखा कर दिया।

तकनीकी झटके के बाद दमदार वापसी

फाइनल चैप्टर की रिलीज शुरुआत में 30 जनवरी को तय थी, लेकिन अचानक हार्ड ड्राइव क्रैश होने से लगभग 20% VFX डेटा डिलीट हो गया। इस बड़ी तकनीकी बाधा के कारण टीम को रिलीज टालनी पड़ी। आशीष ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी दी और वादा किया कि वे पहले से भी ज्यादा दमदार फिनाले लेकर लौटेंगे।

अब रिलीज हुए अंतिम चैप्टर में शानदार VFX, हाई-वोल्टेज थ्रिल्स और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलते हैं, जो पूरी सीरीज़ को एक संतोषजनक और ड्रामेटिक अंत तक पहुंचाते हैं।

आशीष ने संभाली पूरी कमान

‘एकाकी’ में आशीष चंचलानी लेखक, निर्देशक, निर्माता और मुख्य अभिनेता—चारों भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह प्रोजेक्ट उनके जुनून और रचनात्मक दृष्टि का प्रमाण है।

सीरीज़ में कुणाल छाबड़िया को-प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हैं, जबकि आकाश डोडेजा पैरेलल लीड में दिखाई देते हैं। जशन सिरवानी ने एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर ऑपरेशंस संभाला और तनिष सिरवानी ने शो के क्रिएटिव विजन को दिशा दी। पटकथा ग्रिशिम नवानी के साथ मिलकर तैयार की गई है और रितेश साधवानी ने लाइन प्रोड्यूसर के रूप में प्रोडक्शन की जिम्मेदारी निभाई है।

यूट्यूब पर स्ट्रीमिंग

‘एकाकी’ के सभी एपिसोड फिलहाल ACV Studios के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहे हैं, जहां फैंस इस पूरी थ्रिलिंग यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

‘एकाकी: द फाइनल चैप्टर’ के साथ आशीष चंचलानी ने यह साबित कर दिया है कि वे सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं, बल्कि कहानी कहने के हर जॉनर में खुद को साबित करने का माद्दा रखते हैं। यह फिनाले दर्शकों को आखिर तक सीट से बांधे रखने का दम रखता है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post