जयरामनगर रेलवे फाटक 15 फरवरी से 20 मार्च तक रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्गों से होगा आवागमन

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के अंतर्गत जयरामनगर स्टेशन यार्ड में स्थित मानव सहित समपार संख्या 360 पर सड़क मरम्मत एवं ओवरहॉलिंग का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। रेलवे प्रशासन द्वारा यह कार्य सड़क उपयोगकर्ताओं को बेहतर, सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार मरम्मत एवं ओवरहॉलिंग कार्य के कारण जयरामनगर रेलवे समपार 15 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन इस फाटक से संभव नहीं होगा।

आम नागरिकों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है। इस अवधि में सड़क यातायात को परसदा फाटक, पाराघाट मार्ग एवं जूठी अंडरब्रिज (एलएचएस) के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर कार्य में सहयोग करें। साथ ही प्रशासन ने इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।



Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post