मस्तूरी में युवक पर धारदार हथियार से हमला, दो दिन पहले परिवार से मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

Social Activity BSP

बिलासपुर/मस्तूरी। मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा में जमीन विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। दो दिन पहले कथित तौर पर एक परिवार के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। अब उसी परिवार के एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि जमीन पर कथित अवैध कब्जे का विरोध करने पर पहले पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।



परिवार के अनुसार, मंगलवार को आरोपियों ने परिवार के छोटे बेटे इकबाल खान को रास्ता रोककर कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक के गर्दन, पेट और हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक ने मस्तूरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

परिवार का यह भी आरोप है कि पहले हुई घटना में यदि कड़ी कार्रवाई की जाती तो दोबारा हमला नहीं होता। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल घायल युवक का उपचार जारी है। पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।




Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post