कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनीं समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश

Social Activity BSP

बिलासपुर, 3 मार्च 2026 (Social Activity BSP)। जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में राजस्व प्रकरण, जाति प्रमाण पत्र, सीमांकन और अन्य प्रशासनिक विषयों से जुड़े अनेक आवेदन प्रस्तुत किए गए।

बिल्हा विकासखंड के ग्राम बिटकुली निवासी महादेव नेताम ने आवेदन देकर बताया कि उनके बच्चों का स्थायी जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने उल्लेख किया कि स्वयं के नाम भूमि नहीं होने के कारण प्रक्रिया अटकी हुई है, जबकि उनके चाचा के पुत्रों का स्थायी जाति प्रमाण पत्र पूर्व में जारी हो चुका है। इस पर कलेक्टर ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आवेदन एसडीएम बिल्हा को प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसी प्रकार लोफंदी निवासी तिजराम पटेल ने तहसीलदार बिलासपुर द्वारा सीमांकन रिपोर्ट जारी नहीं किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत किए छह माह से अधिक समय बीत चुका है, इसके बावजूद सीमांकन रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को प्रकरण भेजते हुए नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित अन्य आवेदन भी प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post