मजदूरों के हक के लिए बड़ा ऐलान: योजनाओं का लाभ दिलाने कमेटियां बनाएगा संघ – अरुण पासवान

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। भारतीय रेलवे माल गोदाम सर्विस संघ के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार पासवान ने मजदूरों के हित में बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वास्तविक श्रमिकों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।

एक दिवसीय बिलासपुर दौरे पर पहुंचे पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए श्रम सुधार (लेबर कोड) मजदूरों के लिए लाभकारी साबित होंगे। उन्होंने बताया कि संघ लंबे समय से वास्तविक मजदूरों को उचित पारिश्रमिक और सरकारी सुविधाएं दिलाने के लिए संघर्ष करता रहा है और अब उसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।



उन्होंने स्पष्ट किया कि अब समय आ गया है कि मेहनतकश मजदूरों को उनके अधिकारों का पूरा लाभ मिले। इसके लिए संगठन द्वारा हर स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा, जो वास्तविक मजदूरों की पहचान कर उनका पंजीयन सुनिश्चित करेंगी।

पासवान ने आगे बताया कि पंजीकृत मजदूरों को पहचान पत्र (आई-कार्ड) जारी किए जाएंगे, जिससे उन्हें चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि असली हकदार मजदूर ही योजनाओं का लाभ प्राप्त करें और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। संघ इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है और आने वाले समय में मजदूरों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post