बिलासपुर में कंपोजिट बिल्डिंग में चोरी का मामला: एसी पाइप काटकर चोर कर रहे वारदात

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। शहर के रजिस्ट्री ऑफिस के पास स्थित कंपोजिट बिल्डिंग में इन दिनों चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है। अज्ञात चोर रात के समय बिल्डिंग में लगे एयर कंडीशनर (AC) की कॉपर पाइप काटकर चोरी कर रहे हैं।

स्थानीय कर्मचारियों और बिल्डिंग के निवासियों के अनुसार, चोर बड़ी सफाई से पाइप काटकर ले जाते हैं, जिससे एयर कंडीशनर बंद हो गए हैं और बिल्डिंग को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने प्रशासन से अपील की है कि सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया जाए और चोरों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

इस घटनाक्रम ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोगों में डर व आक्रोश बढ़ा है।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post