बिलासपुर: सिम्स स्वशासी समिति की बैठक में अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए कई अहम फैसले

Social Activity BSP

बिलासपुर, 25 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) की स्वशासी समिति (प्रबंधकारिणी सभा) की महत्वपूर्ण बैठक आज सिम्स के नवीन काउंसिल कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संभागायुक्त सुनील जैन ने की, जबकि कलेक्टर संजय अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक के बाद संभागायुक्त ने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वार्ड, ओपीडी और अन्य प्रमुख इकाइयों का दौरा करते हुए साफ-सफाई, उपचार व्यवस्था और मरीजों को मिल रही सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।


बैठक में संस्थान के शैक्षणिक, चिकित्सकीय और अधोसंरचना विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

इन प्रमुख फैसलों पर लगी मुहर:

  • सिम्स ऑडिटोरियम में केंद्रीकृत एसी (वातानुकूलन) प्रणाली की स्थापना
  • भवन मरम्मत और अन्य सिविल कार्यों को स्वीकृति
  • जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार
  • मेडिकल कॉलेज भवन में अतिरिक्त निर्माण और वाटरप्रूफिंग
  • मोर्चरी भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण
  • विद्यार्थियों के अध्ययन कक्षों का उन्नयन
  • फिजियोथेरेपी इकाई का विस्तार
  • अस्पताल परिसर में आवश्यक रखरखाव कार्य

इसके साथ ही संस्थान के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में सदस्य सचिव एवं डीन डॉ. रमनेश मूर्ति, डिप्टी कमिश्नर डॉ. स्मृति तिवारी, अस्पताल अधीक्षक लखन सिंह और नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कश्यप सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post