बिलासपुर में दंपती ने पेड़ से लटककर दी जान, सरकंडा क्षेत्र में सनसनी

Social Activity BSP

बिलासपुर (Socail Activity BSP)। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर से चिंगराजपारा जाने वाली सड़क पर एक युवक और युवती की लाशें पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिलीं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतकों की पहचान प्रकाश यादव और पूर्णिमा यादव के रूप में हुई है। दोनों बांसोड़ मोहल्ला, चांटीडीह के निवासी बताए जा रहे हैं। उनकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी थे।

कैसे मिली सूचना

यह घटना रत्न लस्सी के पास, सरण सायकिल दुकान के समीप एक बाउंड्री से घिरे क्षेत्र में हुई। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक पुरुष और महिला पेड़ से फांसी पर लटके हुए हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप आर्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

घर से विवाद के बाद निकले थे

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि वे घर से यह कहकर निकले थे कि अब अलग रहकर स्वयं कमाई कर जीवनयापन करेंगे। रात करीब 10:30 बजे युवक के पिता को घटना की जानकारी मिली।

जांच जारी

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post