
बिलासपुर (Social Activity BSP) | से एक हैरान कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। बिलासपुर-मस्तूरी मुख्य मार्ग पर स्थित ढेंका गांव में तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार फिल्मी अंदाज़ में सड़क पर घूमती हुई नजर आई और अचानक नियंत्रण खो बैठी। कुछ ही सेकंड में वाहन सीधे एक घर के सामने खड़ी कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़ी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय सड़क किनारे कोई बच्चा या राहगीर मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जिस कार ने टक्कर मारी उसे एक नाबालिग चला रहा था। यदि यह बात सत्य पाई जाती है तो यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि गंभीर लापरवाही का मामला भी है।
पूरी घटना CCTV में साफ दिखाई दे रही है, जिसमें कार की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही स्पष्ट नजर आती है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
👉 ऐसी ही ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
Social Activity BSP👈
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
Click here 👆👆