Social Activity BSP
बिलासपुर(Social Activity BSP)। शहर में गुरुवार सुबह से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। शहर की कई गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से लंबी कतारें लग गईं, जहां लोगों को घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण तेल और गैस को लेकर आर्थिक संकट की आशंका जताई जा रही है। इसी के चलते लोगों में गैस की कमी की अफवाह फैलने से बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने एजेंसियों तक पहुंचने लगे हैं।
शहर के कई इलाकों में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग अपना काम छोड़कर लाइन में खड़े नजर आए, तो कुछ लोग परिवार को छोड़कर गैस लेने के लिए एजेंसियों के बाहर इंतजार करते दिखे। कई घरों में गैस खत्म होने के कारण लोगों को खाना बनाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बालाजी गैस एजेंसी में भी उमड़ी भीड़
शहर की बालाजी गैस एजेंसी में भी बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंचे। एजेंसी कर्मचारियों के मुताबिक बीच-बीच में सर्वर डाउन होने के कारण काम की गति धीमी हो गई, जिससे लोगों को और ज्यादा इंतजार करना पड़ा।
प्रशासन की अपील
शासन-प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराने या पैनिक होने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों के अनुसार गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और लोगों को किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
.jpeg)

