12 साल के शेख आफिल की इबादत बनी मिसाल, दादी के साथ रख रहे पूरे रमज़ान के रोज़े

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। शहर के तालापारा संजय नगर में रहने वाले मरहूम जनाब शेख सलीम (ऑटो वाले) के पोते शेख आफिल इन दिनों अपनी इबादत और हौसले से लोगों के लिए मिसाल बने हुए हैं। महज 12 साल की उम्र में शेख आफिल इस भीषण गर्मी में रमज़ान के पूरे रोज़े रख रहे हैं और नमाज़ की पाबंदी के साथ तरावीह की नमाज़ भी अदा कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शेख आफिल अपनी दादी हमीदा बेगम के साथ पिछले कुछ वर्षों से रमज़ान के रोज़े रख रहे हैं और पूरी लगन के साथ इबादत कर रहे हैं। जहां तेज गर्मी के कारण कई बड़े और सेहतमंद लोग भी पूरे रोज़े नहीं रख पाते, वहीं शेख आफिल अपनी छोटी उम्र में पूरे रमज़ान के रोज़े रखकर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

परिवार और मोहल्ले के लोग भी शेख आफिल की लगन और इबादत को देखकर काफी खुश हैं और उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। कम उम्र में इस तरह की धार्मिक पाबंदी और इबादत समाज के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

रमज़ान का महीना सब्र, इबादत और नेकियों का महीना माना जाता है। ऐसे में शेख आफिल जैसे बच्चे यह संदेश दे रहे हैं कि अगर इरादा मजबूत हो तो छोटी उम्र भी इबादत में रुकावट नहीं बनती।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post