होली पर बिलासपुर में कड़ा सुरक्षा घेरा: 78 पेट्रोलिंग वाहन तैनात, 128 आदतन बदमाश जेल भेजे गए

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP। होली पर्व के मद्देनजर शहर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जहां पर्याप्त पुलिस बल और अधिकारी तैनात हैं। शहर में 78 पेट्रोलिंग वाहन लगाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक वाहन में एक अधिकारी के साथ 6-6 जवान तैनात हैं। इसके अतिरिक्त 37 बाइक पेट्रोलिंग दल सक्रिय हैं, जिनमें 2-2 जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षु आईपीएस एवं अन्य अधिकारियों ने होलिका दहन की रात सभी चेकिंग प्वाइंट्स का रात्रि 2 बजे तक निरीक्षण किया। पुलिस प्रशासन के अनुसार शहर में सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण रही।

होली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
मुख्य कार्रवाई इस प्रकार है—

  • 128 आदतन निगरानीशुदा/गुंडा बदमाशों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

  • 36 आदतन अपराधियों पर धारा 129 BNSS के तहत सदा आचरण हेतु प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

  • 337 व्यक्तियों को धारा 126 एवं 135 BNSS के तहत बाउंड ओवर किया गया।

  • 19 संदिग्ध व्यक्तियों पर धारा 128 BNSS के तहत कार्रवाई की गई।

  • 22 आरोपियों को धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

  • आबकारी अधिनियम के तहत 64 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई।

बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व सौहार्द, शांति और अनुशासन के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post