Social Activity BSP
बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र के लिंगियाडीह इलाके में देर रात एक मकान में भीषण आग लगने से 57 वर्षीय जया अग्रवाल की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह फ्रिज में ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद बुजुर्ग महिला बाहर नहीं निकल सकीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल सरकंडा थाना पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
Click here 👆👆
.jpeg)

