🚨 रेलवे ट्रैक किनारे मिली अज्ञात युवती की लाश की पहचान, अपहृत नाबालिग निकली

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)।

मस्तूरी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे मिली अज्ञात युवती की लाश की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका खैरागढ़ थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग लड़की थी।


पुलिस के अनुसार, 29 मार्च 2026 को रेलवे गार्ड ने सूचना दी थी कि ग्राम किसान परसदा के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और मृतका की पहचान के लिए सोशल मीडिया व समाचार माध्यमों से जानकारी प्रसारित की।

जांच के दौरान 30 मार्च की देर रात खैरागढ़ थाना से संपर्क हुआ, जहां पहले से ही एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज था। दोनों मामलों के हुलिए का मिलान करने पर समानता पाई गई।

इसके बाद 31 मार्च को मृतका के परिजन ग्राम चिचोला, ठेलकाडीह से मस्तूरी थाना पहुंचे और शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जहां अंतिम संस्कार के लिए गृह ग्राम रवाना किया गया।

फिलहाल पूरे मामले में आगे की जांच खैरागढ़ थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post