Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहगीर से लूटपाट और मारपीट करने वाले चार आरोपियों को महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौहा निवासी 62 वर्षीय रामप्यारे राय 30 मार्च की रात करीब 11:50 बजे एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान चकरबेढ़ा और डगनिया के बीच आरोपियों—रोशन भंडारी, सुमित टंडन उर्फ बिट्टू, सुमित दिनकर उर्फ सोमू और मंजेश खूंटे—ने उन्हें रोक लिया और पैसों की मांग करने लगे।
जब पीड़ित ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने बेल्ट, हाथ और मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद उनकी कमीज की जेब से 1400 रुपये लूटकर फरार हो गए। घायल अवस्था में पीड़ित पूरी रात मौके पर पड़ा रहा, जिसे सुबह ग्रामीणों ने घर पहुंचाया। बाद में परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम चकरबेढ़ा से सभी आरोपियों को पकड़ लिया।
🔎 जप्ती में शामिल:
- 1400 रुपये नकद
- घटना में प्रयुक्त 1 बेल्ट
पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को लेकर भरोसा बढ़ा है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद

.jpeg)

