बिलासपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार, हैदराबाद से पीड़िता बरामद

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। सिविल लाइन थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और उसे हैदराबाद ले जाकर शारीरिक शोषण किया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने 16 फरवरी 2026 को बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी कमलेश यादव उर्फ बंटी (19 वर्ष) निवासी मंगला, बिलासपुर, नाबालिग को अपने साथ ले गया था।

सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता को हैदराबाद के जामपल्ली गांव से सुरक्षित बरामद किया। वहीं आरोपी को 22 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post