नन्हे वैज्ञानिकों ने छुआ आसमान: दूरबीन से देखा अंतरिक्ष का अद्भुत संसार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP) ।
शहर के चकरभाटा स्थित मदर्स प्राइड वर्ल्ड स्कूल में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान कार्यक्रम ने बच्चों के भीतर छिपे वैज्ञानिक को नई उड़ान दी। इस अनोखे आयोजन में नन्हे विद्यार्थियों ने टेलिस्कोप के माध्यम से अंतरिक्ष के रहस्यमयी दृश्यों का सजीव अवलोकन किया, जिससे उनके मन में विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति गहरी रुचि जागृत हुई।

कार्यक्रम में सेंट जेवियर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने पहली बार दूरबीन के जरिए बृहस्पति के चंद्रमाओं और शनि ग्रह के खूबसूरत छल्लों को देखा, जो उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा अनुभव रहा।






इस अवसर पर उपस्थित वैज्ञानिक अमृतांशु बाजपेई और मुकेश सतनाकर ने बच्चों को अंतरिक्ष, ग्रहों और ब्रह्मांड से जुड़ी रोचक जानकारियां दीं। वैज्ञानिक अमृतांशु बाजपेई ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “दुनिया को युद्ध नहीं, बल्कि विज्ञान की जरूरत है,” और उन्हें वैज्ञानिक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. धनंजय पांडे ने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी जिज्ञासा को नई दिशा देते हैं।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी नन्हे वैज्ञानिकों का सम्मान किया गया। इस आयोजन ने बच्चों के मन में अंतरिक्ष के प्रति नई जिज्ञासा और उत्साह पैदा किया, जो भविष्य में उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post