छत पर पेड़ की टहनी से लटका मिला नाबालिग का शव, सिविल लाइन क्षेत्र में मचा हड़कंप

Social Activity BSP

📍 बिलासपुर | ब्रेकिंग न्यूज़ (Social Activity BSP)|

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला धुरी पारा इलाके में एक नाबालिग युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके ही घर की छत पर पेड़ की टहनी से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अरविंद पटेल (पिता – राजेश पटेल) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि उसने अपने घर की छत पर मौजूद पेड़ की डंगाल (टहनी) से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने लाई जा सके।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

फिलहाल, पुलिस जांच जारी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post